बंद करे

जनगणना 2027

Census
जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

  • प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)
  • द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना (PE)

द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना (PE)

Census Phase II

गतिविधि विवरण
स्व-गणना हेतु समयावधि 16 नवंबर – 30 नवंबर 2026
जनसंख्या गणना हेतु समयावधि 1 दिसंबर 2026 – 4 जनवरी 2027
उत्तर प्रदेश द्वितीय चरण गज़ट Download
द्वितीय चरण में पूछने वाले 40 प्रश्न Download

प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO)

उत्तर प्रदेश राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक होगी। साथ ही घर-घर सर्वेक्षण कार्य के 30 दिनों की अवधि से ठीक पहले 15 दिनों (7 मई, 2026 से 21 मई, 2026) तक स्व-गणना की सुविधा भी रहेगी। इस चरण में घरों की स्थिति, परिवार को उपलब्ध सुविधाओं तथा परिवार के पास उपलब्ध संपत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। जनगणना के प्रथम चरण के प्रश्न जनवरी, 2026 में अधिसूचित किए जा चुके हैं।

स्व-गणना

स्व-गणना हेतु उत्तरदाता अपने मोबाइल नंबर एवं अन्य आधारभूत विवरणों का उपयोग करके SE पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं तथा अपनी सुविधा अनुसार जनगणना अनुसूची को पूर्ण कर सकते हैं। सफलतापूर्वक सुरक्षित करने पर एक अद्वितीय स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी, जिसे गणक को साझा करना होगा। स्व-गणना विकल्प उत्तरदाताओं को गणक के आगमन से पहले अपनी सुविधा से जानकारी भरने की लचीलापन प्रदान करता है। गणक पूर्व जनगणनाओं की भांति अपने आवंटित ब्लॉकों में घर-घर गणना जारी रखेंगे, जबकि स्व-गणना इस बार उत्तरदाताओं को प्रदान की गई अतिरिक्त सुविधा है।


self enumeration image

(स्व-गणना पोर्टल तक पहुंचें (se.census.gov.in) → मोबाइल नंबर से लॉगिन करें → मानचित्र पर स्थान पहचानें → परिवार विवरण भरें → जानकारी जमा करें → स्व-गणना आईडी प्राप्त करें → गणक को स्व-गणना आईडी प्रदान करें → डेटा की पुष्टि एवं जनगणना में सम्मिलित)

गतिविधि विवरण
स्व-गणना हेतु समयावधि 7 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक
प्रथम चरण – मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु समयावधि 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक
स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in/
स्व-गणना कैसे करें? (विडियो गाइड) देखें
स्व-गणना मैनुअल देखें
स्व-गणना प्रवाह चार्ट देखें